लंबित भर्तियो को लेकर CM गम्भीर....अब हर माह खुद CM करेंगे समीक्षा....करीब 23 हजार पदों पर विज्ञप्ति जारी करने के आदेश



जयपुर।
प्रदेश में लंबित भर्तियों को लेकर गहलोत सरकार गंभीर है। लंबित भर्तियों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ अधिकारियों से साथ विभिन्न विभागों में पेंडिंग पड़ी भर्तियों की समीक्षा की।

CM की समीक्षा बैठक पर CM गहलोत ने ट्वीट करके क्या कहा देखने के लिए इस लिंक पर जाए।
                     clickhere
बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी विभागों में रिक्त पदों के लिए लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करें। गहलोत ने अधिकारियों को साफ संदेश भी दे दिया कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और सभी भर्तियों को तय समय में पूरा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए वे स्वयं हर माह पेंडिंग पड़ी भर्तियों को लेकर समीक्षा करेंगे।



CM ने लम्बित भर्तियो को लेकर क्या दिया आदेश....देखने के लिए इस लिंक पर जाए।
                    clickhere
सीएम ने कहा कि भर्तियों के लिए संबंधित विभाग, कार्मिक विभाग एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड आपस में समन्वय कर जल्द से जल्द चयन और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करें। सीएम गहलोत ने कहा कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का काम जल्दी और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

रीट की विज्ञप्ति को लेकर भी CM अशोक गहलोत ने क्या कहा देखे इस लिंक पर।
                      clickhere

उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से अभ्यर्थियों के दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी हो और अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति मिल सके।

22840 रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी करने का दिया आदेश....कौन कौन से पदों पर जारी होंगी विज्ञप्ति देखे इस लिंक पर
                     clickhere

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिन भर्तियों के विषय में न्यायालयों में प्रकरण लंबित हैं उनको शीघ्रता से निस्तारित करवाने के लिए मुख्य सचिव के स्तर पर समीक्षा की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न भर्तियों के दौरान न्यायालयों में वाद दायर होने से भर्तियों में आ रही अड़चनों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि राज्य सरकार भविष्य में इस संबंध में न्यायिक वादों को उत्पन्न होने से रोकने लिए ठोस निर्णय ले सके।

RPSC एवं RSSB की भर्तियो एवं ऑनलाइन डोकोमेंट वेरिफिकेशन पर CM ने क्या कहा देखे इस लिंक पर
                     clickhere

बैठक में कार्मिक विभाग की प्रमुख शासन सचिव रोली सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 31,513 पदों पर नियुक्तियां दी गई है तथा 28,601 पदों के लिए परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। गहलोत ने इस पर कहा कि जिन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं, उनमें चयन प्रक्रिया जल्द पूरी कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।

कांग्रेस सरकार में कितने पदों पर मिली है नियुक्ती और कितनी भर्तिया है लम्बित देखने के लिए इस लिंक पर जाए।
                        clickhere


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BSEH ने Principal, PGT, TGT, Librarian, Clerk & Accounts Clerk के रिक्त पदों पर भर्ती Advertisement किया जारी । इस लिंक से Notification करे डाउनलोड......

ओबीसी-एमबीसी में क्रिमिलियर एवं नॉन क्रिमिलियर को लेकर कार्मिक विभाग ने जारी किए नवीनतम आदेश....अब आय नही सेवाओ के आधार पर होंगा वर्गीकरण.... देखे विस्तृत जानकारी

पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग, AP ने ग्राम / वार्ड स्वयंसेवक के 1,84,498 रिक्त पदों पर भर्ती Advertisement किया जारी इस लिंक से Notification करे डाउनलोड...