शिक्षामंत्री का आश्वासन, निदेशक ने तोड़ी बेरोजगारों की नौकरी की आस.....देखे पूरा मामला
सीकर. कला शिक्षकों की नौकरी की राह में शिक्षा विभाग के निदेशक ने अब रोड़े अटका दिए है। एक तरफ शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा बेरोजगारों को लगातार पद सृजित करने का आश्वासन दे चुके हैं। दूसरी तरफ शिक्षा निदेशक की रिपोर्ट से कला शिक्षकों की खुशियों पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है। वर्ष 2016 में उपशासन सचिव शिक्षा ग्रुप प्रथम ने माध्यमिक तक कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) को अनिवार्य विषय नहीं माना। और अब शिक्षा मंत्री के पत्र पर उपशासन सचिव शिक्षा ग्रुप प्रथम की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर ने शिक्षा विभाग की योग्यता नियमों को दरकिनार कर नया पेंच फंसा दिया गया। निदेशक के पत्र के अनुसार कला शिक्षा को छोडक़र अन्य विषय के शिक्षकों को कला शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि बीएसटीसी व बीएड के पाठ्यक्रम में भी कला विषय शामिल हैं और राजस्थान अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियम 1971 में कला शिक्षा विषय पदों के लिए योग्यता निर्धारित है। अनिवार्य कला शिक्षा विषय की उपेक्षा को लेकर बेरोजगार कला शिक्षकों ने शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को पिछले दिनों ज्ञापन दिया था। शिक्षा मंत्री ...