ऑनलाइन पढ़ाई के लिए जरूरी है आंखों का व्यायाम पढ़े कैसे करें व्यायाम



ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से बच्चों और समय काटने के लिए सोशल मीडिया में सक्रियता के कारण बड़ों की आंखों पर पड़ने वाला जोर इन दिनों बढ़ गया है। इसलिए शरीर के साथ आंखों को भी फिट रखने की आवश्यकता है। और यह संभव है योग से। नैनी स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं योग विशेषज्ञ डॉ. भाष्कर शुक्ल कहते हैं कि योग से आंखों पर लगने वाले मोटे चश्मे से छुटकारा भी पाया जा सकता है।

आंखों का व्यायाम दिन में करीब एक बार करना चाहिए। व्यायाम के साथ ही आंखों को दिन में तीन-चार बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। ठंडा पानी आंखों के लिए अमृत के समान है। आंखें प्रायः विटामिन ए की कमी के कारण भी कमजोर हो जाती हैं। इसलिए विटामिन ए की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ जैसे गाय का दूध, आम, पपीता, गाजर, पालक आदि का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए।

आंखों के व्यायाम
●- आंखों की पुतलियों को दाएं से बाएं और बाएं से दाएं धीरे-धीरे 10-10 बार ले जाइए।
● -इसी तरह आंखों को ऊपर और नीचे 10-10 बार कीजिए।
●ऊपर-दाएं-नीचे-बाएं इस प्रकार 10 बार घुमाइए। इसी प्रकार 10 बार उल्टी दिशा में घुमाइए।
● पुतलियों को गोलाई में घड़ी की सुई की दिशा में 10 बार और उल्टी दिशा में 10 बार घुमाइए।
● पहले सामने दूर की चीज देखिए, फिर उसी रेखा में पास की चीज देखें। ऐसा 10-10 बार कीजिए।
●अन्त में दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर हलका गर्म कीजिए और आंखों को धीरे से दबाइए

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018- RPSC ने जारी की सभी विषयों की कटऑफ मार्क्स....यहाँ से करे डाउनलोड

HARCO Bank ने Clerk, Junior Accountant, Senior Accountant, Assistant Manager के रिक्त पदों पर भर्ती Advertisement किया जारी, इस लिंक से Notification करे डाउनलोड....

BSF ने Constable (GD) के 1356 पदों पर भर्ती के लिये Notification किया जारी, यहाँ से देखें भर्ती विवरण....